{"_id":"a52f96b91de39e5a7cde87414f9da292","slug":"stormy-meeting-of-the-municipal-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार रही पालिका बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही पालिका बोर्ड की बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 30 May 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण पर जैसे ही चर्चा शुरू हुई सभासद इसके विरोध में खड़े हो गए। हंगामा करते हुए प्रस्ताव को रद्द करने की मांग करने लगे। इसे देख ईओ ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
शनिवार को सभागार में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश कुमार की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। ईओ ने पांच चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा तो सभासद इसके विरोध में उठ खड़े हुए। ईओ ने एक करोड़ 46 लाख से रैदोपुर तिराहा, नेहरुहाल के सामने पार्क का सुंदरीकरण, हरिऔध नगर के तिराहे का सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण, सिधारी नया पुल के पास तिराहे का चौड़ीकरण, सिविल लाइन पार्क, चौराहा का उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण संबंधी प्रस्ताव रखा।
मगर चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के पक्ष में सभासद नहीं थे। 25 वार्डों के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर बोर्ड की बैठक से पहले कराए गए टेंडर को गलत बताया। सभासदों ने राज्य वित्त आयोग की ओर एक करोड़ 87 मिले धन को 25 वार्डों में बराबर विभाजित कर सभी सदस्यों से प्रस्तावित कार्य को संपंन कराए जाने की मांग की।