{"_id":"6660d00670ed8d644e0c86e9","slug":"stolen-girl-child-recovered-from-womens-hospital-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116227-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिला अस्पताल से चोरी बच्ची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिला अस्पताल से चोरी बच्ची बरामद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय से तीन जून की रात लगभग ढाई बजे प्रथम मंजिल के वार्ड से प्रसूता के साथ सोई नवजात बच्ची की चोरी के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के साथ नवजात को भी बरामद किया है। अस्पताल से बच्ची को चोरी करने का आरोपी अभी पकड़ से दूर है।
बरामद नवजात को सीएमएस डाॅ. विनय सिंह यादव ने उसके परिजनों को सौंपा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सरोज (28) पुत्री हंसराज निवासी ग्राम मतानपुर थाना कंधरापुर बताया। महिला ने बताया कि वह कंधरापुर थाना के बरईपुर निवासी सूरज कुमार उर्फ पप्पू के साथ रिलेशन में है।
सूरज को कबड्डी कोच की एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) में पढ़ाई के लिए तीन लाख की आवश्यकता थी। इसीलिए तीन जून की रात में अस्पताल से बच्ची को चुराया था। बच्ची को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि बच्ची की बरामदगी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 200 सीसी टीवी कैमरा की जांच की। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें भी लगाई गई थी। सीएमएस डा. विनय सिंह चौहान ने बताया कि आगे से अस्पताल परिसर में रात में आने जाने वाले सभी लोगों की जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल में प्रवेश मिल पाएगा।