फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Statue of Baba Saheb Ambedkar broken, outrage

Azamgarh News: बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश

Mon, 03 Mar 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Statue of Baba Saheb Ambedkar broken, outrage
अहरौला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी सोमवार को हुई। इसके बाद बसपा व भीम आर्मी से जुड़े बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने और नई प्रतिमा तत्काल लगवाए जाने की मांग की। इसके बाद नई प्रतिमा मंगवाई गई। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया के बसपा के अध्यक्ष व निजामाबाद के बसपा से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने कहा कि यहां जब से प्रतिमा स्थापित है, तब से इसे 17 बार तोड़ा जा चुका है। हर बार पुलिस प्रशासन प्रतिमा लगवा देता है। लेकिन अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती है। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई व प्रतिमा को तत्काल लगवाने की मांग की है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। लगभग चार बजे नई प्रतिमा लाई गई। फाउंडेशन बनाने के बाद सुरक्षित ढंग से प्रतिमा को लगाने का निर्णय लिया गया। मामला शांत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मौके पर बसपा विस क्षेत्र अतरौलिया अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राधेश्याम निषाद, प्रधान राम विजय यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed