{"_id":"60c8e0438ebc3e29e92cdc88","slug":"state-university-will-be-constructed-with-rs-128-crore-in-the-first-phase-azamgarh-news-vns5950054135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फेज में 128 करोड़ रुपये से होगा राज्य विश्व विद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले फेज में 128 करोड़ रुपये से होगा राज्य विश्व विद्यालय का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला मुख्यालय से तकरीबन 14 किमी दूर चंडेश्वर-कम्हरिया मार्ग स्थित ग्राम सभा यशपालपुर-आजमबांध में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गयाहै। लोक निर्र्माण विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें 550 करोड़ रुपये लागत बताई गई है। पहले चरण में 128 करोड़ रुपये से मुख्य भवन, सड़क, विद्युत उपकेंद्र का निर्माण का काम होगा।
राज्य विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना है। पहले इसका निर्माण सदर तहसील के मोहब्बतपुर में होना था लेकिन बजट और लोलैंड के के कारण जगह बदलनी पड़ी। इसके बाद मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने यशपालपुर-आजमबांध पर चारागाह की 20 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लोक निर्माण विभाग से विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी। पीडब्ल्यूडी ने अपनी रिपोर्ट में प्रथम चरण में भवन निर्माण की 100 करोड़, रोड निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये और विद्युतीकरण एवं उपकेंद्र निर्माण के लिए 10.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शासन से इस्टीमेट को मंजूर होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विश्वविद्यालय तक जाने के लिए एप्रोच मार्ग बनाने के लिए किसानों से करीब ढाई किमी लंबी व 18 मीटर चौड़ी भूमि की खरीद होगी। इस पर दो लेन की सड़क बनेगी। किसानों को जमीन के नौ करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा और सात करोड़ में सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड पंचम के सहायक अभियंता मुकेश कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 550 करोड़ रुपये के काम का प्रस्ताव भेजा गया है। मोहब्बतपुर में भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण के लिए 550 करोड़ रुपये के अलावा 70 करोड़ रुपये बंधा निर्माण और जमीन को समतल करने के लिए मांगे गए थे। ऐसे में अब लागत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
राज्य विश्व विद्यालय के लिए मोहब्बतपुर में जो भूमि चिह्नित की गई थी वह जमीन लो लैंड थी। जिसके कारण बरसात में इसके टापू बनने की संभावना रहती। शासन के निर्देश पर अब यशपालपुर-आजमबांध में चिह्नित की गई भूमि को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव में करीब 70 करोड़ रुपये कम हो गए हैं। पहले फेज में 128 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
राजेश कुमार, जिलाधिकारी आजमगढ़।