{"_id":"6259bde2223a3b76a15d70dd","slug":"standing-crop-of-10-bigha-wheat-offered-to-fire-azamgarh-news-vns64851793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी की भेंट चढ़ी 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी की भेंट चढ़ी 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी/कप्तानगंज। एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है तो वहीं बिजली के तार किसानों की मेहनत पर पानी फेरने में जुटे है। शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के गडौरा मझौरा गांव व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुवापार गांव में हुई अलगली की घटनाओं में 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
सगड़ी तहसील के गडौरा-मझौरा गांव में खेत के बीच से गुजरे हाईटेंशन तार में हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में भीम चौहान का 10 बिसवा, शिव प्रसाद चौहान एक बीघा, मातादीन चौहान 10 बिसवा, नंदलाल चौहान का डेढ़ बीघा, धनंजय चौहान का एक बीघा, बुद्धू पांडेय का 25 बिसवा, लक्ष्मी मिश्रा का 15 बिसवा, जयराम चौहान का 10 बिसवा, चंद्रभान चौहान का 10 बिसवा, जयनाथ चौहान का 10 बिसवा, छब्बू चौहान का एक बीघा, बेचन चौहान का 5 बिसवा, रामदेव मौर्य का 5 बिसवा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे , झाड़ियों और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के बीच से गुजरी हाईटेंशन तार के चलते अक्सर ही घटनाएं होती है। कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग ध्यान ही नहीं देता है। इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुवापार गांव में विद्युत खंभे के जंफर से निकली चिंगारी से गांव निवासी रामअचल पुत्र स्व. सतई व राजेश पुत्र बुझारत की पांच-पांच बिसवा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। अथक प्रयास कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन खंभे से शार्ट सर्किट के चलते चिंगारी निकलती है, लेकिन विभाग सूचना के बाद भी उसे ठीक नहीं कराता है।