फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers took out a rally in support of students staging a sit-in at Jantar Mantar.

Azamgarh News: जंतर-मंतर पर धरनारत छात्रों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Sat, 25 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out a rally in support of students staging a sit-in at Jantar Mantar.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत छात्रों के समर्थन में तथा कथित नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और जौहर विश्वविद्यालय पर की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को अनपरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन रेणुसागर चौकी प्रभारी को सौंपा। सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गोंड ''बड़कू'' ने कहा कि देश का युवा पढ़-लिखकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहता है। उनका आरोप था कि पेपर लीक प्रकरण से आक्रोशित छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे, लेकिन उनसे संवाद करने के बजाय पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है और आंदोलनरत छात्रों पर कार्रवाई उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध की गई कार्रवाई वापस लेने और वहां शैक्षणिक गतिविधियां बहाल करने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किए जाने के मुद्दे पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, सपा जिला प्रवक्ता प्रकाश यादव, प्रशांत सिंह, गैवी यादव, जुल्फिकार अली, मो. हाफिज फुलील, अयूब नायला खान, नागेंद्र यदुवंशी, सुरेंद्र पाल, गुड्डू उपाध्याय, प्रेमचंद यादव, कृष्णा यादव, प्रकाश चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed