फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP started opening cards, waiting for BJP, BSP can give walkover

सपा खोले पत्ते, भाजपा का इंतजार, बसपा दे सकती है वॉकओवर

Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP started opening cards, waiting for BJP, BSP can give walkover
सपा खोलने लगी पत्ते, भाजपा का इंतजार, बसपा दे सकती है वॉकओवर
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, जोड-तोड़ में जुटे रणनीतिकार
22 ब्लाको में ज्यादातर पर सपा व भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिला पंचायत में जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी ने जिले के 22 ब्लाकों पर फतह के लिए काम करना शुरू कर दिया है। 14 ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टी ने कर दी है। ज्यादातर जगहों पर पार्टी का मुकाबला भाजपा से ही होना है लेकिन उसने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आठ जुलाई को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और 10 को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होना है। शाम तक सभी जगहों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। जिला पंचायत में भाजपा को शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी ने ब्लाकों में घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी ने जिले के 22 ब्लाकों में 14 के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा उसका रुख देख रही है। कहा जा रहा है कि बुधवार की शाम तक भरतीय जनता पार्टी अपने पत्ते खोलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की भांति ही बसपा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी सीधे उतरने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

सपा के प्रत्याशियों के नाम
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मंगलवार की शाम तक ब्लाक प्रमुख के 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। मार्टीनगंज से सर्वेश उर्फ सोनू जायसवाल, तहबरपुर से अनुराधिका पत्नी महेंद्र यादव, मुहम्मदपुर से प्रमोद चौहान, अहरौला से आशा देवी पत्नी विजय बहादुर, अतरौलिया से चंद्रशेखर यादव, कोयलसा से महेंद्र यादव, महराजगंज से आशा यादव पत्नी राकेश कुमार यादव, बिलरियागंज से गीता यादव पत्नी दिनेश यादव, फूलपुर से अर्चना यादव पत्नी स्व. वीरेंद्र कुमार यादव, जहानागंज से वीनस चौधरी पुत्रवधु रामबली, मेंहनगर से शशिकला पत्नी पन्नालाल, रानी की सराय से रूखसाना पत्नी इसरार, पवई से ओंकार यादव पुत्र रामस्वारथ यादव व तरवां से राजकुमार राम को प्रत्याशी बनाया गया है। हवलदार यादव ने कहा कि ब्लाक प्रमुख की सीटों पर भी सपा का ही कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सभी ब्लाक प्रमुख पद सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। लखनऊ में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। बुधवार की शाम तक सभी सीटो के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, आजमगढ़।
00000000000000000
पार्टी से कोई प्रत्याशी अभी घोषित नहीं है और ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर पार्टी तरफ से अभी कोई दिशा निर्देश भी नहीं आया है। पार्टी का दिशा निर्देश मिलेगा तो देखा जाएगा।
अरविंद कुमार, जिलाध्यक्ष, बसपा, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed