फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's CUG hacker caught

एसपी का सीयूजी हैक करने वाला चढ़ा हत्थे

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP's CUG hacker caught
अहरौला। पुलिस अधीक्षक का फोन नंबर हैक करके थानेदार पर गाड़ी छोड़ने के लिए दबाव बनाने और रौब झाड़ने वाला को रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

अहरौला कस्बा निवासी प्रदीप सोनी ने थाने पर तहरीर दी थी कि अमित मोहन तिवारी निवासी करनपुर ने उससे जमीन दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। उसने जमीन नहीं दिलाया तो धन की वापसी का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। उससे दोबारा पैसा मांगा गया तो धमकी देने लगा। अहरौला पुलिस ने अमित मोहन की कार सीज कर ली। इसके बाद से अमित मोहन विभिन्न नंबरों से फोन कर गाड़ी छोड़ने के लिए थानेदार को धमकाता रहा। आखिर में उसने एसपी के सीयूजी नंबर से फोन करके धमकी दी। शक होने पर एसओ ने एसपी के प्राइवेट नंबर पर इसकी तस्दीक की तो पता चला कि काल फर्जी थी। एसपी के कहने पर पुलिस ने इसका मुकदमा दर्ज किया और रविवार को अहरौला पुलिस ने अमित मोहन को मड़ना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed