फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vikas Dubey Encounter: SP besieges government due to demolition of law and order

Kanpur Encounter: ध्वस्त कानून व्यवस्था को मुद्दा बना सपा ने सरकार को घेरा

Mon, 06 Jul 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: SP besieges government due to demolition of law and order
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने कानपुर में हुई मुठभेड़ में पुलिस अधिकारियों की शहादत को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप मढ़े। जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि कानपुर की घटना प्रदेश की ऐसी पहली घटना है जिसमें अपराधियों ने पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश में धर्म व जाति के नाम पर सामान्य घटनाओं में भी गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जा रही है। 60 मुकदमे वाले अपराधी विकास दूबे की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा नेताओं के कहने पर थानाध्यक्ष कार्रवाई करता है। गरीबों को मारा-पीटा जा रहा है लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित नहीं होती है। राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश सरकार को ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरस्त करने, जंगलराज खत्म करने और पुलिस की हत्याओं में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, आमलबदी आजमी, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, रामजग राम, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, आशा यादव, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, सपना निषाद, श्रृंगारी गौतम, सुनीता सिंह, श्यामदेव चौहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed