फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sp and bsp spoil upः Rajnath Singh

सपा, बसपा ने प्रदेश को किया तबाह

Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
sp and bsp spoil upः Rajnath Singh
जहानागंज की जनसभा में अभिवादन करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को तबाह-बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य और दुनिया के छोटे देश के बराबर है लेकिन इसकी आज यह दुर्गति चिंताजनक है। सपा, बसपा विकास की बात तो करती है लेकिन किसी ने विकास नहीं किया। गांव के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जो सरकार जनता को बिजली न दे सके उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वह बुधवार को जहानागंज के गोड़सर में श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर मुबारकपुर के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण मौर्य के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने विकास के मुद्दों पर संवाद करते हुए कहा कि यहां के लोग बता रहे हैं कि बिजली, पानी नहीं मिलता। धान खरीद नहीं हुई। कहा कि हमारी सरकार थी तो किसानों की धान खरीद हुई थी। जब हम धान खरीद सकते हैं तो सपा और बसपा के नेता धान खरीद की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते। कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिना ब्याज के कर्ज मिलेगा। बेटी को बोझ बनकर नहीं रहने देंगे बल्कि उसे संबल बनाएंगे। गरीब के घर में बेटी पैदा होगी सरकार उसके नाम 50 हजार का बांड खरीदेगी।
विज्ञापन


उसके 21 वर्ष के होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे। नौजवानों को चिह्नित कर उन्हें चार महीने की ट्रेनिंग देंगे और उन्हें रोजगार के लिए ऋण दिया जाएगा। इसके लिए एक हजार करोड़ का अलग से फंड बनाया जाएगा। नौजवान को रोजगार करने के लिए 20-25 लाख रुपये कम से कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। पुलिस की भर्ती फिजिकल आधार पर होगी, इसमें इंटरव्यू खत्म किया जाएगा। कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो विकास बोलेगा नहीं बल्कि धरती पर दिखाई देगा। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि कमजोर होने पर उसने कांग्रेस के रूप में कमजोर बैसाखी का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही नौजवान हुआ जिसने खटिया सभा की। जिसने चुनाव के चार महीने पहले ही खटिया पकड़ ली वह चुनाव कैसे लड़ेगा। सपा ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया। बसपा पर कहा कि उसका हाथी रुपये खाकर कमजोर पड़ गया है। सपा शासन के मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम न लेते हुए कहा कि खनन माफिया ने एक बेटी के साथ बलात्कार किया और मंत्री बनकर बैठा है। मै भी मुख्यमंत्री रहा हूं, मैं जानता हूं शासन कैसे चलाया जाता है। अगर प्रदेश का मुखिया सख्त हो तो पुलिस भी सख्त होगी। अच्छा शासन चलाने के लिए कलेजा होना चाहिए। अगर भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया जेल जाएंगे। हमारा विधायक अगर भ्रष्टाचार करते पाया गया तो उसे निकाल कर बाहर किया जाएगा। अध्यक्षता रामसूरत सिंह और संचालन विक्रम पटेल ने किया। इस मौके पर प्रत्याशी लक्ष्मण मौर्य, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, सूर्यनाथ राजभर, राकेश सिंह गुड्डू, रामबचन चौहान, गणेश निषाद, हरिराम, हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed