फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   son killed father by hitting with brick

बेटे ने ईंट से प्रहार कर पिता की हत्या की

Thu, 18 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
son killed father by hitting with brick
बरदह थानाक्षेत्र के जिवली गांव में बुधवार की देर रात पुत्र ने पिता की ईंट से वारकर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जिवली गांव निवासी बालकिशुन सरोज (50) गांव के बाहर स्थित पोखरे के किनारे मड़ई डाल कर रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव स्थित घर पर रहते थे। आरोप के अनुसार, बुधवार की रात साढ़े दस बजे बालकिशुन का पुत्र बबलू सरोज पहुंचा और पिता को खींच कर पोखरे की तरफ ले जाने लगा। पिता ने विरोध किया तो पुत्र ने ईंट से वार कर दिया। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरदह थाने के साथ ही अन्य कई थानों की फोर्स के अलावा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी पहुंच गए।
विज्ञापन

बालकिशुन दो पुत्र एक पुत्री के पिता थे। बड़े पुत्र पिंटू ने तीन साल पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बच्चे व पत्नी मायके में रह रही हैं। छोटे पुत्र बबलू ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल सका है। बालकिशुन की पत्नी विद्यावती की तहरीर पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र शराब पीने का आदी था। अक्सर ही उसका पिता से विवाद होता रहता था। शराब के नशे में ही उसने घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी पुत्र की गिरफ्तारी की कवायद में पुलिस जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed