{"_id":"62bde4ab340c055ad8579e70","slug":"somewhere-the-mahaspath-was-given-and-somewhere-the-campaign-went-on-cleaning-azamgarh-news-vns6616126171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दिलायी गई महाशपथ तो कहीं अभियान चला हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दिलायी गई महाशपथ तो कहीं अभियान चला हुई सफाई
विज्ञापन
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरे देश मे प्रतिबंधित हो जाएगी। जिसे लेकर लोगों को इन दिनों जागरूक किया जा रहा है। एक जुलाई के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने, निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की शुरूआत हो जाएगी। जिसे लेकर शासन के निर्देश पर जागरूकता अभियान चल रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को कुंवर सिंह उद्यान में जहां महाशपथ का कार्यक्रम आयोजित हुआ तो वहीं रेलवे व बस स्टेशन पर सफाई अभियान नपा द्वारा चलाया गया।
कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित महाशपथ में नपा के कर्मचारियों के साथ ही आम जनता ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने। पहले से मौजूद प्लास्टिक को एक जगह पर एकत्र कर नपा के माध्यम से पीडब्लूडी को रिसाइकिल करने के लिए देने की शपथ लिया। ईओ नगर पालिका मनोज सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शपथ लिया। इसके बाद शहर के रोडवेज व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नपा की टीम ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। ईओ नगर पालिका मनोज सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को खास तौर से एकत्र कराया गया। जिसे रिसाइकिल के लिए पीडब्लूडी को एकत्र कर दे दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग, निर्माण व बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सात साल की जेल अथवा एक लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लालगंज संवाददाता के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत लालगंज में भी महाशपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को एलईडी डिस्प्ले द्वारा प्लास्टिक से संबंधित चलचित्र दिखाया व सुनाया गया। बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।