फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   So much liquor was consumed that 6 out of 7 warehouses

Azamgarh News: इतनी पी शराब कि 7 में से 6 गोदाम खाली हो गए

Thu, 28 Mar 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
So much liquor was consumed that 6 out of 7 warehouses
आजमगढ़। होली के पर्व पर जिले में शराब की जम कर बिक्री हुई। आबकारी विभाग ने बुधवार को आंकड़ा जारी किया। जिसके अनुसार होली पर्व पर जिले में कुल 3.80 करोड़ रुपये कीमत की शराब बिक्री हुई। वहीं देशी शराब की कई दुकान व गोदाम तो खाली हो गए है और जिले को शराब मुहैया कराने वाली डिस्टलरी डिमांड के अनुसार माल उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

जिले में देशी शराब की कुल 303, अंग्रेजी की 132 व बीयर की 105 दुकानें हैं। सामान्य दिनों में जिले में शराब के बिक्री की बात की जाए तो लगभग पौने दो करोड़ की होती है। वहीं होली पर्व पर जिले में शराब की बंपर बिक्री हुई है। लगभग 3.80 करोड़ रुपये की शराब जिले के लोग पी गए। भारी मात्रा में शराब बिक्री का असर यह हुआ कि जिले में शराब की कई दुकान व आबकारी विभाग के गोदाम खाली हो गए हैं। डिमांड के अनुसार डिस्टलरी शराब जिले में उपलब्ध नहीं करा पा रही है। आबकारी विभाग के सात गोदामों में छह गोदाम शराब से खली थी। मात्र एक गोदाम पर एक ट्रक माल आया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी पांच दिन शेष है। ऐसे में शराब उपलब्ध न होने से ठेकेदारों को नुकसान तो उठाना पड़ रहा है तो वहीं सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ रहा है। अंग्रेजी शराब व बीयर की कोई किल्लत नहीं है लेकिन देशी शराब की कमी जिले में देखने को मिल रही है। इस किल्लत को दूर करने की कवायद में आबकारी विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बार होली पर रिकार्ड शराब की बिक्री हुई है। सामान्य दिनों में जहां डेढ़ से पौने दो करोड़ की शराब जिले में बिकती थी तो इस बार होली पर्व पर ही 3.80 करोड़ की शराब बेची गई। वर्तमान में देशी शराब की किल्लत है। जिसके चलते कई शराब की दुकानों पर शराब उपलब्ध ही नहीं है। विभाग के सात गोदामों में छह पूरी तरह से खाली है। - पवन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed