{"_id":"5793b9db4f1c1bac59c4c3a8","slug":"so-far-the-water-level-increased-from-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं घटा तो कहीं बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं घटा तो कहीं बढ़ा जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बांघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत चार दिनों तक बढ़ने के बाद घाघरा के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर घटाव दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में कमी होती देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जनपद के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। विगत चार दिनों से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही थी जिसे देख ग्रामीणों के सामने अनेक दुश्वारियां पैदा हो रही थीं। शनिवार को नदी के जलस्तर में घटाव का क्रम शुरू हो गया। शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.08 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार की शाम चार बजे एक सेमी घटकर 72.07 मीटर पर आ गया।
वहीं डिघिया नाले पर शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.28 मीटर था, जो शनिवार को एक सेमी बढ़कर 71.29 मीटर हो गया। प्रशासन द्वारा बाढ़ से घिरे गांवों में पांच नाव चलाई जा रही है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ क्षेत्र में टीकाकरण के लिए एक लाख 17 हजार पशुओं का चिह्नीकरण किया गया है। जिसमें से आधे से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी को देखा। वहां के निवासियों ने कहा कि भदौरा से चक्की तक रोड बन जाए तो बाढ़ से ग्रामवासियों को राहत मिलेगी। बरदहुंआ नाला को देखा। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव भी मौजूद थे।