फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   skirt above red mark on both gauges

Azamgarh News: दोनों गेजों पर लाल निशान से ऊपर घाघरा

Thu, 17 Aug 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
skirt above red mark on both gauges
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। नदी दो गेजों बदरहुंआ और डिघिया पर खतरा निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी की कटान भी तेज हो गई है। 11 लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने से कटान तेज हो गई है। बढ़ते जलस्तर और तेज हो रही कटान को देखते हुए कटान पीड़ितों का पलायन शुरू हो गया है। ग्रामीणों के समक्ष आवागमन और पशुओं के चारे की समस्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी राममोहन सिंह यादव द्वारा खास राजा के रामकरन, वीरेंद्र, कन्हैया, छट्ठू, शंकर, गौरी आदि के एक बीघे से अधिक जमीन लेकर परवल की खेती की थी जो मंगलवार को घाघरा में विलीन हो गई। रामकरन सहित छह लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीण अपने मकानों को तोड़कर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांवों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बाढ़ का पानी बढ़ने पर हरैया ब्लाॅक क्षेत्र के देवारा खास राजा ग्राम पंचायत के मजरा झगरहवा पुरवा में घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। शनिवार को गांव निवासी द्वारिका और रामकरन का मकान कटान की भेंट चढ़ गया। बेघर हुए लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कटान के मुहाने पर झगरहवा बस्ती के रामकरन सहित रेखा, शहादुल, अवधू, साधु, कृपाल, वीरेंद्र, मेघु, परषोत्तम, शिवनंदन, गुल्लू, कंतु के घर आ गए हैं।
क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि दो लोगों का गैर आवासीय मंडई कटी है, इसकी सूचना तहसील प्रशासन को कर दिया गया है। घाघरा नदी सहवदिया और उर्दिहा में खेती योग्य जमीन काटकर आबादी की ओर बढ़ती जा रही है।

घाघरा नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम बदरहुंआ नाले पर 71. 51 सेमी था जो बुधवार को 29 सेमी बढ़कर 71.80 मीटर हो गया। यहां पर न्यूनतम जलस्तर 70. 26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 और अधिकतम 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर मंगलवार को जलस्तर 70.82 मीटर था जो बुधवार को 29 सेमी बढ़कर 71.11 मीटर हो गया। यहां न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। वर्तमान में नदी में कुल 32 3596 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसमें गिरजा बैराज से 170505 क्यूसेक, शारदा बैराज से 149878 क्यूसेक और सरयू बैराज से 3213 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed