फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six victims found in 24 hours, number of dengue victims reaches 109

Azamgarh News: 24 घंटे में मिले छह पीड़ित, डेंगू पीड़ितों की संख्या 109 पहुंची

Sun, 10 Nov 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Six victims found in 24 hours, number of dengue victims reaches 109
आजमगढ़। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, इसके बाद भी डेंगू पीड़ितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। 24 घंटे में जिले में छह नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 109 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, यह अभियान कहां चल रहा है इसका कहीं अता पता नहीं है। गांवों में गंदगी की भरमार है। नालियां कूड़े कचरे से पटी हैं। यहां तक कि शहरी क्षेत्र में इसका प्रकोप ज्यादा है। जबकि नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई का दावा किया जाता है। एंटी लार्वा के साथ फाॅगिंग का छिड़काव करने का दम भरा जाता है। लेकिन, यह भी सिर्फ कागजों में ही हो रहा है। क्योंकि धरातल पर कहीं कुछ नजर नहीं आता है। क्योंकि अगर 21 अक्तूबर से आज तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा जिले में देखें तो 20 दिनों में 47 मरीज डेंगू मिले हैं। वहीं सिर्फ 24 घंटे के अंदर जिले में छह मरीज मिले हैं। शुक्रवार को जहां डेंगू मरीजों की कुल संख्या 103 थी, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 109 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed