फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six new gangs listed, numbers found

Azamgarh News: छह नए गैंग किए गए सूचीबद्ध, नंबर मिले

Tue, 04 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six new gangs listed, numbers found
एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सोमवार को जनपद स्तर पर छह नए गैंग सूचीबद्ध किए गए। इन गैंगों के लीडरों के अलावा कुल 15 सदस्य भी चिह्नित किए गए। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिलरियागंज के शेखपुर गांव निवासी मिस्टर गैंग बना कर काफी दिनों से गोवध की घटनाओं को अंजाम देने में जुटा था। इस गैंग को डी-134 नंबर दिया गया है। गैंग में शौकत व अलकमर निवासी शेखपुर थाना बिलरियागंज को चिह्नित किया गया है। शाह आलम गैंग भी सोमवार को सूचीबद्ध करते हुए डी-135 नंबर एलॉट किया गया। यह गैंग अपहरण कर फिरौती मांगता है। इसके सदस्य अबू हमजा निवासी पठान टोला व वाकिम निवासी सुसहपट्टी थाना सरायमीर हैं। लूट, अपहरण व हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले मोनू उर्फ शारिक गैंग को भी सूचीबद्ध करते हुए डी-136 कोड नंबर दिया गया। गैंग में हमजा शाहजहां, मो. सलीम, मो. कैफ व अमन चिह्नित किए गए है। पुलिस ने राजनाथ चौहान गैंग को भी सूचीबद्ध करते हुए डी-137 नंबर एलॉट किया। यह गैंग चोरी, मारपीट व दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इसमें आकाश यादव, अभिषेक पाठक व पवन चौहान उर्फ विशाल को चिह्नित किया गया। वहीं सेहदी उर्फ शहदे हसन गैंग को भी सूचीबद्ध करते हुए डी-138 नंबर दिया। इस गैंग के सदस्यों के रुप में असगर व वकील शामिल हैं। पुलिस ने पशु तस्करी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एहतशाम गैंग को भी सूची बद्ध किया। जिसे डी-139 नंबर एलॉट किया गया। इस गैंग के सदस्यों के रुप में हनीफ व उस्मान को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed