फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six loudspeakers removed from public and religious places

Azamgarh : सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से उतरवाए छह लाउडस्पीकर, प्रशासनिक अभियान जारी

Sat, 07 Dec 2024 04:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाने का अभियान जारी है। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों से छह लाउडस्पीकर उतरवाए गए। न्यायालय और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए अभियान चलाया गया। अब तक 153 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम कराकर मानक का पालन कराया गया है आगे भी अभियान जारी रहने वाला है।
 

विज्ञापन
Six loudspeakers removed from public and religious places
लाउडस्पीकर हटाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में एक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, पुलिस ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से स्थापित लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के अनुसार प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

विज्ञापन


अभियान के दौरान, पुलिस ने धार्मिक गुरुओं से संवाद स्थापित कर जनपद में 153 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम कराकर मानक के अनुसार कराया गया। वहीं, छह लाउडस्पीकर सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों को लाउडस्पीकरों की मानक के अनुसार ध्वनि रखने के लिए हिदायत दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध रूप से सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। साथ ही जहां तेज ध्वनि में बजाया जा रहा था वहां पर मानक के कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed