फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six injured in four road accidents

Azamgarh News: चार सड़क हादसों में छह घायल

Fri, 20 Sep 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six injured in four road accidents
तीन थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी काे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी हरिचंद्र (50) बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे साइकिल से काम पर जा रहे थे। जैसे ही जैगहा बिलरियागंज पहुंचे तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोला गांव निवासी अरुण कुमार (17) पुत्र भोला बुधवार की शाम 3.00 बजे बाइक से सुनील (40) पुत्र खुरमुल्ली के साथ किसी काम से मुबारकपुर जा रहे थे, जैसे ही जमुड़ी मुबारकपुर पहुंचे, तभी कार से टक्कर होने से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां गंभीर रूप से घायल अरुण को भर्ती किया गया है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव निवासी ओबैदुर रहमान (21) बुधवार की दोपहर 2.30 बजे बिलरियागंज बाजार से नाश्ता करके बाइक लेकर लकी (23) के साथ जीयनपुर रोड दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही बाजार के बाहर निकले दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल ले आए। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के जमूरपुर गांव निवासी चंद्रबली (35) बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे बाइक से दूध बांट कर घर जा रहे थे। जैसे ही कुंदनपुर पहुंचे अचानक सामने रिक्शा के आ जाने से बाइक टकरा गई। जिससे घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल ले आए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed