फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six booths will be replaced due to inconveniences

असुविधाओं के चलते छह बूथ बदलेंगे, प्रक्रिया शुरू

Sun, 14 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Six booths will be replaced due to inconveniences
अंबारी। उपजिलाधिकारी रावेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली। पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण छह बूथों को बदलने की योजना बनाई गई है। इसमें अंबारी, पलिथी, दरियापुर, पलियामाफी, गोबरहा, सुमहाडीह के मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कई बूथों पर संसाधनों की कमी की रिपोर्ट दी। उप जिलाधिकारी इसी की जांच करने शनिवार को पहुंचे थे। साधन सहकारी समिति सजई के बूथ को प्राथमिक विद्यालय शुक्लपुरा में किया जाएगा। सामुदायिक मिलन केंद्र दरियापुर की जगह प्राथमिक विद्यालय दरियापुर, साधन सहकारी समिति सुम्माहाडीह की जगह प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर, पंचायत भवन खांजहापुर की जगह जूनियर हाईस्कूल खांजहापुर, पंचायत भवन गोबरहा की जगह प्राथमिक विद्यालय असपतपुर, टेऊंगा प्रथमिक विद्यालय की जगह जूनियर हाईस्कूल टेऊंगा को बूथ बनाया जा रहा है। अन्य किसी भी मतदान केंद्र पर असुविधा की शिकायत मिलने पर उसे बदला जाएगा। इस मौके पर बीडीओ पवई रविकुमार रंजन, फूलपुर राम विलास, राजेश पांडेय आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed