फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six arrested for damaging the idol of God

Azamgarh News: देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले छह गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for damaging the idol of God
मुबारकपुर कस्बा के रोडवेज स्थित मंदिर में देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस ने छह लोगोंं को गिरफ्तार किया। इनमें दो किशोरों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। उधर, क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। रोडवेज पूरा खिजिर में सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर में स्थापित देव प्रतिमा को रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।आक्रोशित लोगों ने पहले रोडवेज चौराहे तो बाद में घटना स्थल पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। एसपी ने मौके पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। सीसी टीवी फुटेज आदि के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान की गई और मंगलवार को पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया। इन्हें में शामिल दो किशोर को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार लोगों में अनीसुर्रहमान, मो. इसहाक, अहमद जेया, कासिम, विशाल, अबु तलहा सभी निवासी बलुआ नेवादा थाना मुबारकपुर शामिल है। वहीं अभिरक्षा में लिए गए दोनों किशोर भी वहीं के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed