फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six accused involved in firing at the village headman have been booked under the Gangster Act; one has been arrested.

Azamgarh News: प्रधान पर फायरिंग करने वाले छह आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, एक गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Six accused involved in firing at the village headman have been booked under the Gangster Act; one has been arrested.
- सुशील यादव उर्फ बिट्टू है गिरोह का सरगना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की गंभीर घटना के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं शुक्रवार को गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मंजूरी के बाद 27 मई 2025 को थाना निजामाबाद पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना निजामाबाद थाना क्षेत्र के चुनहटा गांव निवासी सुशील यादव उर्फ बिट्टू है। उसके साथ दुबई यादव, पप्पू यादव, प्रियांशु यादव, अजीत यादव व प्रवीण यादव को नामजद किया गया है। ये सभी आरोपी चुनहटा के निवासी हैं। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राजनरायण पांडेय को सौंपी गई है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी प्रियांशु यादव को शेरपुर तिराहे से सुबह 7.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रियांशु यादव के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed