फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sisters wish good luck for brother's longevity

भाई के दीर्घायु के लिए बहनों ने की मंगल कामना

Wed, 26 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sisters wish good luck for brother's longevity
शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में भैयादूज की पूजा करती श्रद्धालु महिलाएं।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में भइयादूज धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बहनों ने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद गोठ बनाकर पौराणिक कथाओं का श्रवण करते हुए गीत गाए। गोवर्धन पूजा पर बुधवार को शहर में कई जगहों पर गोठ बनाया गया था। यहां पर व्रती बहनों ने आकर पूजा अर्चना कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना किया। इस पर्व का बड़ा ही महत्व होता है। इसे अन्नकूट या भैयादूज का भी पर्व कहा जाता है। मां अन्नपूर्णा को खुश करने के लिए बहनों ने अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की। शहर के सिधारी, हरबंशपुर, कटरा, मुकेरीगंज, सिविल लाइन, चौक सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने व्रत रखा, और गोबर से बने गोठ में पहुंच कर गोवर्धन की पूजा अर्चना किया। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। हर जगह गोंठ में महिलाओं की काफी भीड़ रही। मेजवां : फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कस्बा के नाऊ गली में महिलाओं ने घरों के आगे गोबर से गोवर्धन बनाए और पूजन किया। गाय के गोबर से मंदिर प्रांगण व सार्वजनिक पूजा स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाए आकृति बनाई। भगवान को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया। बच्चों ने खेल-खिलौने और आतिशबाजी का खूब लुत्फ उठाया। अंबारी : क्षेत्र में भैया दूज का पर्व मनाया गया। गोबर्धन पूजा के दौरान बहनों ने अपने भाइयों के दीर्घायु की कामना किया। माहुल, अंबारी, खांनजहांपुर, पलिया, पुष्पनगर, पल्थी, मैंगना, गोधना, दीदारगंज आदि जगहों पर गोवर्धन पूजा करके ईंट और मुसर से अन्न को कूटा गया। बहनों ने पौराणिक कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा देवराज इंद्र के घमंड को तोड़ने व गोवर्धन पूजा के पौराणिक मार्मिक कथा पर चर्चा की। दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल निर्मल आश्रम अंबारी के मुन्ना बाबा ने कहा कि माता अन्नपूर्णा को खुश रखने के लिए बहनें अन्नपूर्णा की पूजा करती हैं। इस दौरान अर्चना पांडेय, सृष्टि पांडेय, शशि यादव ,अर्पिता पांडेय, अंगूरी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed