फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sisters applied Mangal Tilak to the brothers in jail

ेल में बंद भाइयों को बहनों ने लगाया मंगल तिलक

Fri, 28 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied Mangal Tilak to the brothers in jail
आजमगढ़। जनपद में भैयादूज का पर्व दो दिन मनाया गया। बृहस्पतिवार को भैयादूज पर व्रत रख पूजन कर बहनें इटौरा जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंची। जहां उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनका मंगल तिलक किया।
विज्ञापन

भाई दूज पर जेल में बंद भाइयों से मुलाकात करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। जेल प्रशासन भी बहनों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कराने में जुटा हुआ था। इस दौरान कुल 71 बहनों ने जेल में भाइयों से मुलाकात कर उन्हें तिलक किया और उनके लंबी आयु की कामना कीं। बहनों ने भाइयों को मिठाइयां भी भेंट किया। इसके साथ ही जेल में बंद आठ महिलाओं के भाई उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे। जेलर विकास कटियार ने बताया कि जेल पर तिलक लगाने के लिए रोली व महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई थी। महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके भाई से मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed