फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIMI's former member Faiz was wandering abroad with the connivance of police

पुलिस की मिली भगत से विदेश घूम रहा था मो. फैज

Mon, 16 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
SIMI's former member Faiz was wandering abroad with the connivance of police
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रहा। बावजूद इसके पुलिस उसके गतिविधियों पर नजर रखने की बजाय उसे विदेश घूमने के लिए रिपोर्ट लगाकर पासपोर्ट जारी कर दिया और वह कई बार विदेश की यात्रा कर चुका है। मामला संज्ञान में आने पर एलआईयू के सिपाही ने रिपोर्ट देकर एसपी के जरिए लुक आउट नोटिस जारी कराया। जिसका परिणाम रहा कि मो. फैज 27 जनवरी 2019 को वाराणसी हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। मो. फैज की गिरफ्तारी के बाद निजामाबाद थाना सहित अन्य जिम्मेदारों की पोल तो खुल गई, लेकिन अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिससे जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज पुत्र इस्लाम प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसके विरुद्ध निजामाबाद थाने में 27 सितंबर 2001 को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज है। जबकि मो. फैज का पासपोर्ट साल 1998 में बना हुआ था। केस दर्ज होने के बाद मो. फैज के पासपोर्ट पर नियमत: बैन लग जाना चाहिए। बावजूद इसके मो. फैज निजामाबाद थाने की पुलिस की मिली भगत से अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लिया और साल 2005 से 2014 तक लगातार विदेशों में घूमता रहा। सवाल यह उठता है कि मो. फैज के खिलाफ जब देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कैसे उसके पासपोर्ट का नवीनीकरण कर दिया गया। क्या रिपोर्ट लगाते समय पुलिस के अधिकारियों ने मो. फैज का कोई रिकार्ड नहीं चेक किया। वर्ष 2018 में भी मो. फैज विदेश में ही मौजूद था। इसके अभिलेखों की जांच पड़ताल के दौरान एलआईयू के हलका सिपाही संपूर्णानंद को जानकारी हुई तो वह अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपे और तत्कालीन एसपी बबलू कुमार द्वारा मो. फैज के पासपोर्ट पर लुक आईट नोटिस जारी किया गया। इसी के आधार पर 27 जनवरी को मो. फैज की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन में गिरफ्तार तो कर लिया गया। लेकिन इस मामले में दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। एसपी आजमगढ़ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है ताकि दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा। - मनोज तिवारी, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed