{"_id":"621527ed5d4c9e54115c73ea","slug":"silence-spreading-in-mahul-town-no-lit-stove-azamgarh-news-vns6399541181","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहुल कस्बे में पसरा रहा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहुल कस्बे में पसरा रहा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
माहुल में जहरीली शराब कांड पीड़ितों के घरों में नहीं जले चुल्हे।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जहरीली शराब कांड में करने वालों की संख्या 14 हो चुकी है। इसमें माहुल कस्बे के सात लोग शामिल हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। पीडि़त परिवारों के साथ ही ज्यादातर घरों में चूल्हे नहीं चले। जहरीली शराब कांड में माहुल कस्बा निवासी शमीम पुत्र रफीक, राजाराम पुत्र फूलचंद की मंगलवार को मौत हो गई। सोमवार को माहुल कस्बे के फेंकू, झब्बू, रामकरन, अच्छे लाल, सतिराम की मौत हुई थी।
बेसहारा हो गए बच्चे
आजमगढ़। जहरीली शराब से माहुल कस्बे के कुरैश मुहल्ला निवासी शमीम (40) की भी मंगलवार को मौत हो गई। शमीम के दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी शबाना की पहले ही मौत हो चुकी है। अब शमीम की भी मौत हो जाने से 14 वर्षीय समीर, 12 वर्षीय अरीबा व सात वर्षीय अयान बेसहारा हो गए। अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष (40) की भी मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीन साल पूर्व संतोष की पत्नी अनारा की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने 16 वर्षीय पुत्र सार्जन के साथ पवई थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित रिश्तेदारी में रहता था। तीन साल पूर्व मां और अब जहरीली शराब से पिता की मौत के बाद सार्जन बेसहारा हो गया है।