फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shyam Prabhu's flag trip with flagged journey

श्याम प्रभु की झांकी के साथ निकाली गई निशान यात्रा

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shyam Prabhu's flag trip with flagged journey
आजमगढ़। फाल्गुन उत्सव के क्रम में श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में रविवार को कटरा स्थित मारवाड़ी धर्मशाला से भक्तों द्वारा खाटूधाम के लिए निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों द्वारा जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। उड़ते अबीर-गुलाल ने लोगों को फाल्गुन के आने का एहसास कराया।
विज्ञापन

खाटूधाम निशान यात्रा का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन व निशान पूजन के साथ हुआ। बाजे गाजे व हाथी घोड़े के साथ निशान यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से निकली। सबसे आगे खाटू श्याम प्रभु की मनमोहक नयनाभिराम झांकी चल रही थी। उसके पीछे बाबा श्याम के भक्त एक से एक भजनों पर नाचते झूमते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। श्याम भक्तों ने अपने अपने घरों की छत से भगवान की झांकी व यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की। जहां-जहां भी श्याम भक्त जाते माहौल श्याममय हो जाता। नगर की सड़कें अबीर गुलाल से पट जाती। श्याम भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह श्याम प्रेमियों ने मिष्ठान, विभिन्न प्रकार के पकवान, कोल्ड ड्रिंक, पानी, चाय, कॉफी, ठंडई आदि के स्टाल लगाकर स्वागत करते रहे। निशान यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए कोतवाली के बगल में बिंन्नानी गार्डेन पहुंची। जहां खाटू श्याम प्रभु की आरती के साथ निशान यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में शोभित अडूकिया, सौरभ डालमिया, परितोष रुंगटा, अभिषेक खंडेलिया, संजय डालमिया, सीताराम अग्रवाल, संपत शर्मा, विवेक सिंह, प्रत्यूष डालमिया, अभिषेक रुंगटा, नीरज गोयंका, संतोष शुक्ला, गौरव अग्रवाल, अश्वनी गोयल, विजय खेतान, चंदू शर्मा, पारुल रुंगटा, पूजा रुंगटा, बबीता जसरासरिया, सविता खंडेलिया, अंजू अग्रवाल, मीरा डालमिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed