{"_id":"69a9d3fc4ceafa54570f2589","slug":"shyam-mandali-played-holi-with-flowers-hymns-echoed-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-146451-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: श्याम मंडली ने खेली फूलों की होली, गूंजे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: श्याम मंडली ने खेली फूलों की होली, गूंजे भजन
विज्ञापन
संघ कार्यालय में होली खेलते संघ कार्यकर्ता। श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। श्री श्याम भक्त मंडल और श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष की भांति आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ श्याम संग होली खेली। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम के भजनों से हुई। भजन गायक मंडली ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन और धमाल प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली। अबीर, गुलाल, पुष्प और इत्र से होली खेलते हुए भक्तों ने अपने आराध्य को रिझाया और एक-दूसरे को होली की बधाई दीं। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। होली उत्सव के बाद लोगों ने गुजिया, पापड़ी, नमकीन समेत विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। इस मौके पर शोभित खंडेलिया, प्रदीप बैरासिया, नीरज गोयनका, हरि शर्मा, अरुण रूंगटा, भोला जालान, अशोक रूंगटा, विष्णु रूंगटा आदि मौजूद थे।
होली पर रंग-गुलाल में सराबोर रहा फूलपुर-फूलपुर। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। कई जगह युवाओं की टोली ने कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली खेली। देर रात तक लोगों के घरों पर बधाई देने का दौर चलता रहा। रोडवेज परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे प्रयास में ग्राम कनेरी लच्छू के लालमन यादव की टीम ने मटका फोड़कर बाजी मारी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। श्री हनुमान दल अखाड़ा की ओर से जुलूस भी निकाला गया। संचालन पूर्व सभासद राकेश विश्वकर्मा ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कराया।
संघ कार्यालय पर पारंपरिक होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न-आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर होली पर बुधवार को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक होली गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के माहौल को और अधिक आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक दीनानाथ, जिला प्रचारक रमाकांत, रवि प्रताप सिंह, सत्य विजय राय, अश्विन सिंह, रवि शंकर (प्रचारक), ओमप्रकाश पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा, विजय पाण्डेय, रमाबदन (नगर संचालक), डॉ. पारिजात बरनवाल, अभय दत्त गौड़, राजेश राय (विट्टू) और रामजी सिंह (नगर कार्यवाह) सहित अनेक स्वयंसेवक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।