फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Showing the impact of the strike in the district

हड़ताल का जिले में दिखा व्यापक असर

Thu, 03 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Showing the impact of the strike in the district
आजमगढ़। देश के प्रमुख श्रमिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों को आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जनपद में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कहीं धरना, तो कहीं जुलूस और कैंडिल मार्च निकाला। कई संगठनों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी करने के साथ कई स्थानों पर धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। बैंक, एलआईसी आदि कार्यालयों में ताले लटके रहे। कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि  केंद्र और राज्य की सरकारें शिक्षक विरोधी है। हम अपने संघर्ष के बल पर  पुरानी पेंशन बहाली करके ही दम लेंगे। बोले मेरे शरीर का एक-एक कतरा शिक्षक  कर्मचरियों के नाम है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश  महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर  राष्ट्रव्यापी संघर्ष का ऐलान हो चुका है। अब देश में दोहरी नीति नहीं चलने  दी जाएगी। देश के सांसद और विधायक अपने तो पुरानी पेंशन का लाभ ले रह हैं  लेकिन शिक्षक कर्मचारियों के गाढ़े पसीने की कमाई को शेयर बाजार के हवाले  कर रहे हैं। गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय  मुद्दा बन चुका है। जिसकी बहाली को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों ने जिस एकता  और साहस के साथ सहयोग और समर्थन दिया वह इतिहास में मील का पत्थर साबित  होगा। इस देश व्यापी हड़ताल में कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ, यूपी बैंक इंप्लाईज यूनियन, पेंशन विहीन मोर्चा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन, विभिन्न शिक्षक संगठन सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed