फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SHOs of Aharoula and Atauliya suspended for negligence in investigation.

Azamgarh News: विवेचना में लापरवाही पर अहरौला और अतरौलिया थानाध्यक्ष निलंबित

Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
SHOs of Aharoula and Atauliya suspended for negligence in investigation.
विवेचनाओं को लंबित रखने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अहरौला और अतरौलिया थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अहरौला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मंतोष सिंह और अतरौलिया थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने थाना स्तर पर नियुक्ति के दौरान कई विवेचनाओं को लंबित रखा। निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण करने में भी अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उच्चाधिकारियों की ओर से समय-समय पर दिए गए आदेश और निर्देशों के अनुपालन में भी लापरवाही बरतने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों थानाध्यक्षों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

---------------------
चार उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
इसके साथ ही चार उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक महिला उपनिरीक्षक समेत दो उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें थानाध्यक्ष अतरौलिया बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राम किशोर शर्मा, जो प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली में तैनात थे, को थानाध्यक्ष अहरौला की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष जहानागंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बिलरियागंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र, जो थानाध्यक्ष बिलरियागंज के पद पर तैनात थे, अब थानाध्यक्ष जहानागंज का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मो. सत्तार को पुलिस लाइन से थाना मुबारकपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed