फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeeper and wife beaten over sweets' earnest money

Azamgarh News: मिठाई के बयाने को लेकर दुकानदार व पत्नी को पीटा

Sun, 10 Nov 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and wife beaten over sweets' earnest money
बरदह। थाना क्षेत्र के एक मिठाई विक्रेता व उसकी पत्नी के साथ बयाना के रुपये को लेकर मारपीट की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लल्लूगंज सोहोली कस्बा निवासी मिष्ठान विक्रेता 32 वर्षीय विवेक प्रजापति ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के अंजिश, मनीष, छोटू ने घर पर विदाई समारोह में मिठाई एवं खाना बनाने के लिए सात हजार रुपये बयाना दिए थे। तीनों एक दिन पहले विदाई समारोह को कैंसिल बता कर चले गए। दूसरे दिन दुकान पर आकर जबरदस्ती बयाने का रुपया मंगाने लगे। गाली-गलौज करते हुए मारने लगे। बीच-बचाव करने आई पत्नी सावित्री को तीनों ने मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed