{"_id":"618e77cd4223c97faf4635b4","slug":"shivpal-s-chariot-will-come-as-soon-as-amit-shah-leaves-government-s-failures-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः अमित शाह के जाते ही आएगा शिवपाल का रथ, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच करेंगे उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः अमित शाह के जाते ही आएगा शिवपाल का रथ, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच करेंगे उजागर
Fri, 12 Nov 2021 07:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:48 PM IST
सार
शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह जनसभा करके रवाना होंगे उसी समय शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा मऊ के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 13 नवंबर को आजमगढ़ में पहुंचेगी। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह जनसभा करके रवाना होंगे उसी समय रथयात्रा मऊ के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
रथयात्रा का सठियांव बाजार, हाईडिल चौराहा, नरौली चौराहा, करतालपुर, चौराहा, कंधरापुर, कप्तानगंज, कौड़िया व अतरौलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संबंध में हुई बैठक में प्रदेश के प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन और समाज में भाईचारे का संदेश देने के लिए रथयात्रा निकाली है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व काले कारनामों से जनता त्रस्त है। मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। हम सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जनता के बीच निकले हैं। रथयात्रा 13 नवंबर को सठियांव बाजार में प्रवेश करेगी और 14 नवंबर को अतरौलिया होते हुए अंबेडकर नगर रवाना हो जाएगी। प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों में काफी उत्साह है।