फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivamandir resounding with Bol Bam

बोल बम के नारे से गूंजते रहे शिवमंदिर

Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivamandir resounding with Bol Bam
सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को अवढ़रदानी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने बाबा को भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, गंगाजल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। बोल बम... और हर-हर महादेव... के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

नगर के भवरनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। मंदिर के गर्भगृह से लेकर सड़क तक महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी हुई थी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। इस दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। मंदिर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। गर्भगृह में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। गर्भगृह में जल चढ़ाने के बाद लोगों ने मंदिर परिसर स्थित गणेश भगवान और हनुमान जी की भी पूजा अर्चना की। मंदिर के पीछे लगी भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का भी लोगों ने जलाभिषेक किया। पूजन के बाद लोगों ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। लोगों की भीड़ के कारण पूरा भवरनाथ क्षेत्र मेले में परिवर्तित हो गया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन
सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। गोरखपुर और फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज भेजा जा रहा था। वहीं रोडवेज की ओर से आने वाले छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को देवपार गांव के रास्ते देवखरी गांव के पास निकाला जा रहा था।जिससे भवरनाथ मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्घालुओं का पेरशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक कलाकारों ने बांधा समां
मंदिर परिसर में ही ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने यहां पर भक्ति गीतों का आनंद लिया। गायक कलाकार राजेश रंजन और अन्य कलाकरों ने लोगों केे अपने गीतों पर झूमने के लिए विवश कर दिया। पूरे दिन भक्ति गीतों का यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहा।

बाबा धाम रवाना हुए कांवरिया
सरायमीर। श्री बाबा बैजनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को श्री ठाकुर द्वारा रामजानकी मंदिर नई बाजार सरायमीर से सोमवार को कांवरियो की एक टोली सैकडों की संख्या में बाबा धाम के लिए रवाना हुई। गाजे-बाजे के साथ सब्जीमंडी, चौक, मवेशीखाना होते हुए धूमधाम से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से सुल्तानगंज होते हुए बाबाधाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर राहुल प्रजापति, गुलाब सोनकर, सोनू गौड़, मिथिलेश रावत, गोपाल चौहान, दीपक गौड़, रोहित प्रजापति, जितेंद्र सेठ आदि उपस्थित थे।

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed