फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shiite cleric hanging picketing

शिया धर्मगुरु को फांसी के विरोध में धरना

Tue, 12 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shiite cleric hanging picketing
शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल-निम्र सहित अन्य को फांसी का विरोध जारी है। मंगलवार को एकजुट शिया समुदाय के लोगों ने गम का प्रतीक काला लिबास पहनकर फूलपुर तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों सऊदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फूलपुर अमृत लाल बिंद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए मौलाना वसी मुहम्म्द खां ने कहा कि दुनिया में फैले आतंकवाद की जड़ें सऊदी अरब में ही हैं। पाकिस्तान हमारे मुल्क को कमजोर बनाना चाह रहा है। पठानकोट मे आतंकी हमले की निंदा करते हैं। मौलाना शबीहुल हसन ने कहा कि आज से 1400 साल पहले यजीद ने मानवता को शर्मसार कर इमाम हुसैन को कत्ल कर दिया, लेकिन आज भी हुसैनियत जिंदा है और यजीद का नामोनिशान मिट गया।
विज्ञापन



मशहूद अब्बास एडवोकेट ने कहा कि शिया एक शांति प्रिय मजहब है। किसी भी मुल्क पर यदि मानवता पर आंच आती है, तो सबसे पहले शिया आगे आता है। सऊदी अरब में मानव अधिकार का हनन हो रहा है। सऊदी ने शेख निम्म्र को शहीद करके मानवता का हनन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका शिया समुदाय पूरे विश्व में विरोध कर रहा है। संचालन सय्यद मेंहदी रजा ने किया। धरने में मुंतजिर हुसैन, पूर्व प्रधान रजिउल हसन, मुहम्मद हसन, अजादार, सैय्यद शमीम काजिम, शक्ति ओम चौरसिया, वसीउल हसन, मु. अब्बास, मु. राशिद, राजनारायन यादव, उमेश सिंह, हसन आजमी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed