फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sewer water flowing in Sathiyawan market, protest

Azamgarh News: सठियांव बाजार में बह रहा नाले का पानी, विरोध

Mon, 14 Apr 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sewer water flowing in Sathiyawan market, protest
अमिलो। सठियांव बाजार में जल निकासी के लिए बने नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंदगी फैल गई और दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे नाराज बाजार वासियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर विरोध किया।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय निवासी झीनकू पांडेय, अखिलेश पांडेय, विजय सोनकर, बेचई यादव, मुन्ना पांंडेय, इलियास अहमद, सुरेश सोनकर, अनिल गुप्ता, परवेज, राजेश यादव आदि का आरोप है कि कुछ लोग नाले को तोड़कर उसमें शौचालय और घरों का गंदा पानी बहाने के लिए पाइप जोड़ रहे हैं। जगह-जगह नाले को पाट देने से यह पूरी तरह जाम हो गया है, इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर एकत्र हो रहा है। लगभग 10 दिन पहले डीएम और बीडीओ सठियांव को लिखित शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed