फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Services of 78 ad-hoc teachers who have been teaching for years are invalid

सालों से पढ़ा रहे 78 तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं अमान्य

Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Services of 78 ad-hoc teachers who have been teaching for years are invalid
आजमगढ़। सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में सालों से पढ़ा रहे तदर्थ सहायक अध्यापकों प्रवक्ताओं की सेवाएं अमान्य हो गईं हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 की भर्ती में तदर्थ शिक्षकों का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिले में कुल 764 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 97 वित्त पोषित, 23 राजकीय व 644 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। उक्त सहायता प्राप्त विद्यालयों में करीब 78 शिक्षक अपनी सेवा दे रहे थे। 97 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अधिक है। वहीं इसी का फायदा उठाते हुए विद्यालय के प्रबंधक की ओर से तदर्थ शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर इनको नियमित कराने के लिए परीक्षा कराई गई। परीक्षा में जिले से एक भी तदर्थ शिक्षक पास नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षण डा. वीके शर्मा ने बताया कि आठ तदर्थ शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। सभी तदर्थ शिक्षकों को परीक्षा देनी था लेकिन तमाम शिक्षकों ने परीक्षा ही नहीं दी, जिसने दी वे पास नहीं हुए। ऐसे में उनकी सेवाएं अमान्य हो गई हैं। शासन से 32 शिक्षकों की सूची सत्यापन के लिए आई है। हो सकता है सरकार कोई निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed