फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sensor will tell whether applicant passed or failed in driving test

काम की बात: सेंसर बताएगा ड्राइविंग टेस्ट में आवेदक फेल या पास, अब कैमरे की निगरानी में होगा ड्राइविंग टेस्ट

Fri, 21 Mar 2025 07:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Mar 2025 07:23 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर जल्द ही सेंसर लगा दिया जाएगा। ऐसे में अब कैमरे और सेंसर की निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट होगा। 

विज्ञापन
sensor will tell whether applicant passed or failed in driving test
सेंसर बताएगा ड्राइविंग टेस्ट में आवेदक फेल या पास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में हर्रा की चुंगी पर स्थित आईटीआई के मैदान में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर जल्द ही सेंसर लगा दिया जाएगा। सेंसर लगाने का काम शुरू हो गया है। अब ट्रैक पर लगे सेंसर ही ड्राइविंग टेस्ट देने आए आवेदकों को फेल और पास करेंगे। विभाग ने ट्रैक पर सेंसर लगाने के लिए मारुति इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन


ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बने ट्रैक पर सेंसर लगाने के बाद ड्राइविंग टेस्ट ऑटोमेटिक हो जाएगा। आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट के दौरान हिल, रोड साइड पार्किंग, आठ बनाना, एस बनाना, एच बनाना एवं रिवर्स आदि के लिए सेंसर युक्त टेस्ट देना होगा। सभी टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद ही आवेदकों का डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


टेस्ट देने के दौरान चूक होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी फेल होता है तो वह सात दिन बाद फार्म भरकर दोबारा टेस्ट दे सकता है। इसमें केवल आवेदक द्वारा ऑनलाइन टेस्ट की फीस जमा करनी पड़ेगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके राजपूत ने बताया कि हर आवेदक का टेस्ट ऑटोमेशन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड होगा। इससे पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। आवेदक को पास या फेल होने की लाइव जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहेगा आधुनिक ट्रैक

  • ड्राइविंग टेस्ट देने वाले की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग की जाएगी।
  • कोई भी अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का ड्राइविंग टेस्ट देखना चाहेगा तो ऑनलाइन देख सकेगा।
  • टेस्टिंग के सारे विवरण का प्रिंटआउट लिया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
  • ट्रैक में जगह-जगह सेंसर लगेंगे, यदि चालक जरा सी गलती करेगा तो लाल बत्ती जलने लगेगी। गियर या ब्रेक लगाने या क्लच दबाने में चूक हुई तो सेंसर फेल कर देगा।
  • ट्रैक पर पहुंचते ही वीडियोग्राफी होने लगेगी।

क्या बोले अधिकारी 
हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई मैदान में परिवहन विभाग का डीटीआई यानी ड्राविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। यहां पर अभी तक सेंसर और कमरे नहीं लगाए जा सके थे। शासन की ओर से अब यहां सेंसर और कैमरे लगाए जा रहे हैं। दो से तीन दिन में अंदर यह चालू हो जाएगा। इसके बाद सेंसर बताएगा कि ड्राइविंग टेस्ट में आवेदक फेल है या पास। आवेदक को इसकी जानकारी ऑनलाइन भी मिलेगी। -एके राजपूत, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed