फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Send letter to the President to seek euthanasia

राष्ट्रपति को पत्र भेज मांगेंगे इच्छामृत्यु

Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Send letter to the President to seek euthanasia
उच्च न्यायालय की ओर से शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने से जनपद के शिक्षामित्र काफी आहत हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कुंवर सिंह उद्यान में बैठक की, जिसमें इस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सोमवार को जनपद के समस्त शिक्षामित्रों द्वारा मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
विज्ञापन


 
  उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से किए गए कार्य, स्नातक और बीटीसी के बाद भी हमें शिक्षक पद के अयोग्य समझा गया, जो पूर्ण रूप से अन्यायपूर्ण है। हम इसके लिए मजबूती से उच्चतम न्यायालय और केंद्र सरकार से लड़ेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने समस्त शिक्षामित्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


 बैठक के अंत में कोर्ट के फैसले से आहत होकर कुछ शिक्षामित्रों द्वारा आत्महत्या करने पर दुख व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखते हुए गतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवसीप्रसाद यादव, अनिल विश्वकर्मा, अनिल कुमार यादव, राकेश यादव, रामअवतार, योगेंद्र, राजेश कुमार, राकेश, संतोष, राममिलन, प्रतिमा, रामविजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed