सहतवार। श्री चैनराम बाबा इंटर कॉलेज में मंगलवार को 69वीं जनपदीय कबड्डी के लिए 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कोर्ट बनाए गए थे। इन पर दिनभर रोमांचक मुकाबले चलते रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि नीरज सिंह गुड्डू, अशोक पाठक, दिनेश प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों या चयन किया। प्रतियोगिता में एमएएम टीडी इंका, कुंवर सिंह इंका, गांधी इंका, अमरनाथ इंका, जनता इंका, शिवकुमार गुप्ता इंका आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र ओझा ने शुभकामनाएं दी।