फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Section 144 applied in the district in view of festivals

त्योहारों को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू

Wed, 17 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Section 144 applied in the district in view of festivals
आजमगढ़। होली आदि पर्वों को देखते हुए पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और वर्तमान में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी आदेश के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों व संगठनों की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन दिए जाने का सिलसिला जारी है। उधर, 28 मार्च को होलिका दहन, 29 को होली व शबे-बारात, दो अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती, 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र के शुभारंभ से 22 अप्रैल को रामनवमी पर्व पर समापन है। इसके अलावा 25 अप्रैल को महावीर जयंती व 14 अप्रैल से रमजान के पवित्र माह का शुभारंभ और सात मई को जमातुलविदा व अलविदा जुमा का आयोजन होना है। इसी बीच जनपद में पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। अप्रैल में पंचायत चुनाव भी संभावित है। अप्रैल में ही माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी होनी हैं। धरना-प्रदर्शनों, जुलूसों, आंदोलनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों आदि के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने बताया कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में धारा 144 नौ मई तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed