फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   schools without recognition closed

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन

Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
schools without recognition closed
आजमगढ़। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद कराने की कवायद में तेजी आ गई है। िबेसिक शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों को नोटिस देने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को बिना मान्यता व मानक पूरा किये चल रहे विद्यालयों को चिन्हित कराने की कवायद शुरू कराया। लगातार चिन्हिकरण की कवायद चल रही है। इसके साथ ही अब चिन्हित विद्यालयों को विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस जारी की जा रही है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी प्रभावती देवी ने सोमवार को बिना मान्यता चल रहे महामुनि स्मारक पब्लिक स्कूल परिंदापुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल शाहपुर रोड सरायमीर, एसआरजी पब्लिक स्कूल सदरपुर शाहपुर, एसआर पब्लिक स्कूल टिकरिया, बाल शिक्षा निकेतन पांडे पुरवा जगदीशपुर पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में विद्यालय केेेतत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश है। इसके बाद भी विद्यालय खुला पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। अहरौला संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी अहरौला अशोक कुमार गौतम ने सोमवार केे बिना मान्यता चल रहे आठ विद्यालयों को बंद कराया गया तो वहीं 35 विद्यालयों पर नोटिस चस्पा की गई। बंद कराये गये स्कूलों में बाबा प्रथम देव पब्लिक स्कूल गजेंद्रपट्टी भेदौरा, यूरेका कोचिंग कॉलेज गजेंद्रपट्टी भेदौरा, एमएन पब्लिक स्कूल बिहरा बुजुर्ग, मां सुदामा देवी बालिका शिक्षण संस्थान अभयपुर गौरी, जय बजरंग अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय झगड़ा पाकङ, मदरसा इस्लामिया दीन भोगईचा, एलएसएम कान्वेंट इंग्लिश स्कूल रेङहा, ज्ञानोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहियापार शामिल है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नोटिस के बाद भी विद्यालय बंद न करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed