फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schemes will reach the masses through street plays.

Azamgarh News: नुक्कड़ नाटकों से जन जन तक पहुंचेंगी योजनाएं

Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Schemes will reach the masses through street plays.
बूढ़नपुर/अतरौलिया। भाजपा के ‘ सेवा संकल्प अभियान ’ के तहत नुक्कड़ नाटकों और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 18 से 15 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। ‘ नमो सेवा : अनकही कहानियां ’ के तहत देवालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन होंगे।
विज्ञापन

इसके जरिये युवाओं, शिक्षकों और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत अतरौलिया बाजार के केसरी सिंह चौक पर दोपहर एक बजे नुक्कड़ नाटक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मठिया गांव और शाम चार बजे बूढ़नपुर चौक पर कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लालगंज जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक विधानसभा के मंडलों में दो से तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed