{"_id":"f8dcb2bac4d0c66b663d8bbd491608f6","slug":"sarfraz-ipl-returned-respectable-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल खेल लौटे सरफराज सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल खेल लौटे सरफराज सम्मानित
संवाददाता
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
मालटारी। आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम से खेल कर लौटे बासूपार गांव निवासी सरफराज खान को शनिवार की रात सगड़ी तहसील के बखालिस बाजार में सम्मानित किया गया। युवाओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया था। इस दौरानआजमगढ़ - दोहरीघाट मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
सरफराज के बासूपार गांव पहुंचने पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वाहन से निकलते ही सरफराज को उनके समर्थकों ने अपने कंधों पर उठा लिया। समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सरफराज और उसके पिता नौशाद खान को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर नौशाद ने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों के लिए भी समय निकालें और उनकी इच्छाओं के अनुरूप उन्हें ढाले। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे टेनिस बाल की जगह लेदर की गेंद से क्रिकेट खेले। सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें। परिश्रम करने वालों की ईश्वर मदद करता है। कार्यक्रम का संचालन मैकश आजमी ने किया। उधर दूसरी तरफ सरफराज के स्वागत समारोह के दौरान आजमगढ़-वाराणसी मार्ग दो घंटे तक जाम रहा। इस कारण यात्री गर्मी से बेहाल दिखे।