फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saraf robbed of 12 million

सराफ से 12 लाख की लूट

Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Saraf robbed of 12 million
loot, salesman house - फोटो : amar ujala
निजामाबाद थाने के असिलपुर पुलिया के पास सोमवार दोपहर बाद ढाई बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर तमंचे के बट से हमला कर 15 हजार रुपए और 12 लाख के सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ सदर     ने घटनास्थल का मुआयना  किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली के मंगल बाजार निवासी जोखू सेठ दूकानदारों से आर्डर लेकर आभूषण तैयार करवाकर आपूर्ति करते हैं। सोमवार को जोखू आभूषणों की आपूर्ति देने के निकले थे। वह निजामाबाद बाजार होते हुए फरिहां बाजार की ओर जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, असिलपुर पुलिया के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने जोखू की बाइक में टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनकी जेब से रुपये और आभूषण छीनने लगे।
विज्ञापन


जोखू के विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर हमला कर घायल कर दिया और 15 हजार रुपये और 12 लाख के 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर सभी चंपत हो गए।  किसी तरह जोखू फरिहां पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां पुलिस ने थाने में शिकायत करने की सलाह दी। तब जोखू निजामाबाद थाने पहुंचे और वारदात की सूचना दी। इसके बाद सीओ सदर और निजामाबाद थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तगादा कर लौट रहे मुनीम से 2.28 लाख की लूट : गौरी गांव के पास रविवार की रात साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तगादा कर लौट रहे मुनीम को तमंचा सटाकर 2.28 लाख रुपये और गाड़ी की चाबी लूट ली। मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अतरौलिया निवासी जयराम जायसवाल हार्डवेयर और जनरल स्टोर के सामान के थोक विक्रेता हैं।

इनके यहां अतरौलिया निवासी छोटू मद्धेशिया मुनीम और संजय कर्मचारी तथा इटौरी निवासी मुकेश शुक्ला चालक है। तीनों पिकअप से क्षेत्र के बाजारों में सामान सप्लाई और तगादा करते हैं। रविवार को छोटू, संजय और मुकेश सामान सप्लाई करने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे अहरौला बाजार के एक दूकानदार के यहां से अतरौलिया के लिए निकले।  तीनों लोगों के अनुसार जैसे ही ये लोग बाजार से आगे बढ़े, इनके पीछे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश लग गए।


अहरौला-अतरौलिया मुख्य मार्ग पर स्थित गौरी गांव के पास बदमाश ओवरटेक कर आगे निकले और बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर पिकअप रोकवा दिया। फिर तीनों बदमाशों ने असलहे निकालकर पिकअप चालक और मुनीम छोटू मद्धेशिया की कनपटी से सटा दिया और बैग तथा पिकअप की चाबी लेकर खजुरी गांव की तरफ भाग गए। बैग में तगादा के 2.28 लाख रुपये थे। वारदात के बाद छोटू ने फोन कर मालिक को सूचना दी। इसके बाद जयराम अहरौला थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed