फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party Mahila Sabha National President juhie singh targeted BJP Yogi government did not do any development

आजमगढ़: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- योगी सरकार ने विकास के नाम पर नहीं रखी एक भी ईंट

Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM IST
सार

आजमगढ़  दौरे पर आईं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उन्हीं का नाम बदलकर योगी सरकार वाहवाही लूट रही है। 

विज्ञापन
Samajwadi party Mahila Sabha National President juhie singh targeted BJP Yogi government did not do any development
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। योगी सरकार को अब तक की सबसे अक्षम सरकार करार दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी है।  कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उन्हीं का नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है।  
विज्ञापन


जूही सिंह ने कहा कि नेता जी के जमाने से ही सपा में महिलाओं का विकास व उत्थान किया गया है। महिलाओं के प्रति सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सजग व संवेदनशील हैं और यही वजह है कि उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन और डायल 100 जैसी त्वरित राहत देने वाली योजनाएं शुरू की। जबकि भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया। इसी तरह के काम करके जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कालीन कारखाने में श्रम विभाग का छापा, मिले नौ बाल श्रमिक, सभी पश्चिम बंगाल के निवासी

सपा की सरकार बनी तो शुरू होंगी ये योजनाएं

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि  प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, छात्राओं और नौजवानों के लिए लैपटॉप, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता जैसी जनकल्याण की योजनाएं फिर शुरू की जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नंद किशोर यादव, हरिप्रसाद दूबे, सुनीता सिंह, बबिता चौहान, सना परवीन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed