फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party leader workers inaugurate Purvanchal Expressway Before PM took out cycle journey in azamgarh

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण, सपा के पूर्व विधायक ने काटा फीता, निकाली साइकिल यात्रा

Tue, 16 Nov 2021 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

पीएम मोदी से पहले सपाइयों ने आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सांकेतिक लोकार्पण किया। इस दौरान सपाइयों ने फूल बरसा कर साइकिल यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Samajwadi party leader workers inaugurate Purvanchal Expressway Before PM took out cycle journey in azamgarh
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण कर दिया। इतना ही नहीं सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर एक्सप्रेस-वे पर साइकिल यात्रा निकाली। सांकेतिक लोकार्पण में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया है।

विज्ञापन


हालांकि सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही बता दिया था। बावजूद इसके पुलिस महकमा व जिला प्रशासन इसे लेकर संजीदा नहीं रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 नवंबर यानी आज मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी भी कर ली गई हैं। उधर अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से कह दिया था कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samajwadi party leader workers inaugurate Purvanchal Expressway Before PM took out cycle journey in azamgarh
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हमारी विजय यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो हम साइकल कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे। पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।

साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सपाइयों का कहना है कि इस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं। इसलिए हम इसका सांकेतिक लोकार्पण आज कर रहे हैं।

Samajwadi party leader workers inaugurate Purvanchal Expressway Before PM took out cycle journey in azamgarh

सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को भाजपा अपना कार्य बता रही है। साथ ही उसका नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कर दिया।

वहीं लालजीत यादव द्वारा किशुंदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अमित यादव, अभिनव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राहुल यादव, सचिन, रवि, शिव, रघुवीर, उत्कर्ष, सौरभ, शंकर विश्वकर्मा आदि लोग उद्घाटन में सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed