फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party leader abu azmi said Gundaraj in UP Crime from Prayagraj to Noida

Azamgarh: प्रयागराज से लेकर नोएडा तक अपराध, सपा नेता अबू आजमी बोले- यूपी में चल रहा गुंडाराज

Mon, 27 Feb 2023 04:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में गुंडा राज चल रहा है।  प्रयागराज से लेकर नोएडा तक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।  

विज्ञापन
Samajwadi party leader abu azmi said Gundaraj in UP Crime from Prayagraj to Noida
आजमगढ़ पहुंचे सपा नेता अबू आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश सरकार गुंडों का राज चला रही है। सूबे में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। प्रदेश भर में घटनाएं हो रहीं हैं। लेकिन, सरकार और उसकी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उक्त बातें महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी ने कहीं।

विज्ञापन


आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत में सपा नेता आजमी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रयागराज से लेकर नोएडा तक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करती है लेकिन उसका यह दावा हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसे घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। पूरे यूपी का बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

विपक्ष खुल कर सामने नहीं आ रहा

उन्होंने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे घटनाओं का विरोध करता है उसे फर्जी मामलों में फंसा दिया जाता है। मुकदमे के भय से विपक्ष खुल कर सामने नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी मामले में सरकार पर हमला

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अदाणी का घोटाला पूरे देश को बर्बाद कर देगा। जिन लोगों के पैसे बैंको में जमा है, जब सच्चाई सामने आएगी तो वह डूब चुके होंगे। इसके बाद भी सरकार सरकारी संपत्ति व पैसा लगातार अदाणी को दे रही है। इससे देश के अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस देश की जुबान और तहजीब उर्दू भाषा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अबू हासिम आजमी आजमगढ़ के कौरागहनी में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed