फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   samajwadi party chief Akhilesh Yadav visit his parliamentary constituency azamgarh workers welcome former cm

आजमगढ़: संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बोले- 2022 में भाजपा को मिलेगा जवाब

Sun, 26 Sep 2021 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 04:26 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव  के आजमगढ़ आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी। अचानक उनके आगमन की खबर आई तो बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह जुटने लगे। 

विज्ञापन
samajwadi party chief Akhilesh Yadav visit his parliamentary constituency azamgarh workers welcome former cm
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। वो अतरौलिया स्थित पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित घर पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री की बड़ी बहू के आकस्मिक निधन हुआ था। अखिलेश यादव ने यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि सपा प्रमुख के आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी। अचानक उनके आगमन की खबर आई तो बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अतरौलिया पहुंच गए। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से होते हुए पूर्व मंत्री बलराम यादव के अतरौलिया के सोनपुर स्थित घर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह सपा कर्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने मंत्री बलराम यादव की पुत्रबधु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बधाया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इस दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जिस पूर्वांचल एक्सप्रसे-वे को 18 महीने में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था वह साढ़ चार साल में भी पूरा नहीं हो सका। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार बस शिलान्यास पर शिलान्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता इस सरकार से त्रस्त है। प्रदेश की जनता द्वारा 2022 में  भाजपा को जवाब मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार के प्रति जनता का आक्रोश'

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर जो हमला हुआ है। वह हमला नहीं जनता का सरकार के प्रति आक्रोश है। सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। समय आने पर इसका जवाब जनता जरूर देगी। जहां तक रही हरबंशपुर में पुलिया ढहने की बात तो वह डीएम की सड़क है। वह सही करा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed