फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salwar who went to give in TET was caught

टीईटी में देने गया साल्वर पकड़ा गया

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Salwar who went to give in TET was caught
यूपी टेट में कप्तानगंज क्षेत्र स्थित एक विद्यालय पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने गया एक व्यक्ति पकड़ा गया। वह 15 हजार के एवज में वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

कप्तानगंज के तेरही स्थित श्री शिवाजी पीजी कालेज में रविवार को यूपीटेट की परीक्षा थी। गेट पर चेकिंग आदि के बाद सभी परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित कक्षों में पहुंच गए। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने दस्तावेज का मिलान शुरू किया। इस दौरानज अखिलेश यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी बरवा पोस्ट मेहनाजपुर अनुक्रमांक 491028013513 की जगह बिहार के पटना का रहने वाला सूरज परीक्षा दे रहा था। उसने आधार कार्ड व प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाया था। कक्ष निरीक्षक ने जब उसे संदिग्ध पाया तो तो सूचना केंद्राध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पांडेय को दिया। इसके बाद नाम पूछने पर उसने अखिलेश के जगह सूरज बताया। जिस पर वह पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इस बात को स्वीकार किया कि 15 हजार में सौदा हुआ था। उसके लिए उसने अखिलेश यादव के नाम पर परीक्षा देने चला गया। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद मौके पर पहुंच गए और वीडयोग्राफी कराने के साथ ही युवक को पुलिस की कस्टडी में दे दिया। एसओ बिंद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed