फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary of three officers stopped due to absence from pension court

पेंशन अदालत से अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों का वेतन रोका

Sat, 28 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salary of three officers stopped due to absence from pension court
कमिश्नरी के सभागार में पेंशन अदालत को संबोधित करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पेंशन अदालत में बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा के अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों अधिकारियों का वेतन रोक दिया। सीएमओ और जिला गन्ना विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के साथ लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी शनिवार को कार्यालय के सभागार में मंडलीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता कर रही थी। कई पेंशनरों की विसंगतियों एवं बाधाओं को दूर कर पेंशन का निर्धारण किया गया। पेंशन अदालत में प्रस्तुत चिकित्सा विभाग आजमगढ़ से सेवानिवृत्त एजे खान के प्रकरण में प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं पाई गई, पूरे मामले की जांच कर 15 दिन में आख्या मांगी। स्वास्थ्य विभाग बलिया से सेवानिवृत्त रामजी सिंह के प्रकरण में जानकारी देने के लिए सीएमओ उपस्थित नहीं थे। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन अथवा पारिवारिक पेंशन के निर्धारण में कोई गतिरोध मिलता है तो व्यक्तिगत ध्यान देकर प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण कराएं। लोक निर्माण विभाग बलिया से जून 2014 में सेवानिवृत्त हुए वर्क सुपरवाइजर मनमोहन के प्रस्तुत प्रकरण में वर्ष 1989 का 289 रुपया बकाया यात्रा से लेकर सेवाकाल में सेवानिवृत्ति के बाद अवशेष देयकों के भुगतान में कई पेचीदगियां मिलने पर लोनिवि आजमगढ़ और मऊ के अधिशासी अभियंताओं और मुख्य कोषाधिकारी बलिया की त्रिस्तरीय टीम गठित कर एक माह के अंदर मामले को सुलझाने को कहा। इनके देयकों के कालतीत हो जाने के लिए दोषी कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारितकर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्ना विभाग आजमगढ़ से दिसंबर 2016 में सेवानिवृत्त विजय प्रताप सिंह के सेवाकाल के नगदीकरण, जीआईएस, पांच वेतन वृद्धि कम होने आदि विसंगतियों के साथ कई अन्य मामलों में वेतन निर्धारण में गड़बड़ी के कारण बाधित पेंशन को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे सभी मामलों की जांच के लिए अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में सीटीओ आजमगढ़ एवं जिला गन्ना अधिकारी की त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया। इस मौके पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन विजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ हरीशंकर, अपर जिलाधिकारी बलिया केहरी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़ विजय शंकर, वरिष्ठकोषाधिकारी मऊ एवं बलिया मनीष कुशवाहा और ममता सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed